फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में बैठ पापा के साथ ऐसे पोज देते दिखे तैमूर अली खान, यूजर्स कर रहे क्यूटनेस की तारीफ

Sat, 05 Jan 2019 01:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taimur
सैफ अली खान, करीना कपूर खान अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान के साथ छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड गए हुए है। दोनों ने बेटे तैमूर के साथ न्यू ईयर भी वहीं सेलिब्रेट किया। इस फैमिली वेकेशन की कुछ तस्वीरें पहले सामने आई थीं जिनमें ये परिवार मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
taimur
अब छोटे नवाब की एक और फोटो सामने आई है जिसमें वह पापा सैफ के साथ बर्फ के अंदर खेलते दिख रहे हैं। तैमूर की इस फोटो पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। तैमूर की ये तस्वीर बेहद प्यारी है। हर तरफ तैमूर की ये फोटो वायरल हो रही है। एक और फोटो में में तैमूर पापा सैफ के कंधों पर बैठे दिखे तो दूसरी फोटो में करीना बेटे तैमूर का हाथ पकड़े नजर आईं। जैसा कि इस फोटो में आप देख सकते हैं तैमूर अपने पापा के साथ कितना एंजॉय कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
taimur
एक फोटो में तैमूर मां करीना के साथ गॉग्ल्स लगाए भी दिखे और तैमूर की ये क्यूट तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है। अब हो भी क्यों न तैमूर सबसे फेमस स्टारकिड जो हैं। 2 साल की उम्र में ही तैमूर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को पॉपुलैरिटी में मात देते हैं।

4 of 5
taimur
इससे पहले तैमूर करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ साउथ अफ्रीका गए थे। बता दें करीना और सैफ ने तैमूर का दूसरा जन्मदिन साउथ अफ्रीका में ही मनाया था। जन्मदिन पर केक काटते हुए भी तैमूर की फोटो वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taimur and modi - फोटो : twitter
हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया था। इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम पहले नंबर पर है। वहीं तैमूर को इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला था। खबर के अनुसार, तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें