इन दिनों लॉकडाउन की वजह से फिल्में हों या टेलीविजन सभी की शूटिंग रुकी हुई है। घर के बाहर नहीं निकल पाने की वजह से सेलेब्स भी अपने फैन्स के साथ किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। किसी चैनल के माध्यम से भी इंटरव्यू के जरिए सेलेब्स अपनी बातें फैन्स के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब लाइव चैट सैशन के दौरान इंटरव्यू देने का नया चलन शुरू हो गया है। सभी सेलेब्स इन दिनों अपने फैन्स से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव आ जाते हैं। इसी दौरान अभिनेता सैफ अली खान के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सैफ भी देखते ही रह गए।