पटौदी खानदान के छोटे नवाब तैमूर अली खान आज 1 साल के हो गए हैं। तैमूर का जन्मदिन पटौदी पैलेस में मनाया जा रहा है। इस मौके पर महल को फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन
2 of 4
तैमूर
अपने जन्मदिन के मौके पर सैफ अली खान पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों का राउंड लगाने निकले। इस ट्रैक्टर पर जहां करीना के अलावा करिश्मा के बच्चे समिएरा कपूर और किआन राज कपूर भी साथ थे, वहीं सैफ बेटे को गोदी में उठाए हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
तैमूर
इससे एक दिन पहले तैमूर अपने पापा सैफ के साथ घोड़े की सवारी करते नजर आए थे। फोटो को करीना कपूर ने शेयर किया था। तस्वीर में सैफ और तैमूर के अलावा उनके पास करीना भी खड़ी दिखाई दे रही है।
बता दें, दिल्ली रवाना होने से पहले करीना-सैफ और तैमूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान तैमूर पिता सैफ की गोद में बैठे थे। आपको बता दें कि करीना के दादा शशि कपूर के निधन के चलते बर्थडे साधारण ढंग से ही मनाया जा रहा है। इसमें परिवार के अलावा बेहद निजी लोग ही शिरकत करेंगे।