करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहते हैं । घर से बाहर निकलते ही मीडिया उनकी तस्वीरें लेने के लिए पीछे लग जाती है । अब तो तैमूर को भी इस लाइम लाइट की आदत हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
taimur ali khan
हाल ही में तैमूर अपनी मां करीना कपूर के साथ गणपति के दर्शन के लिए अपने मामा आदर जैन के घर पहुंचे । इस दौरान तैमूर ने क्रीम कलर का पायजामा-कुर्ता पहन रखा था । आदर जैन के घर पर गणपति की स्थापना की गई थी ।
विज्ञापन
3 of 5
loveratri
तैमूर ने आदर के घर पहुंचकर गणपति के दर्शन किए । महोत्सव के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । तैमूर की इन तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया । तैमूर ने आदर को अपने हाथों से मिठाई खिलाई ।
4 of 5
taimur ali khan
तस्वीरों में तैमूर बहुत क्यूट लग रहे हैं । आदर, तैमूर के साथ खेलते हुए नजर आए । कुछ तस्वीरें तो तैमूर के मामा आदर ने ही शेयर की हैं । बता दें कि तैमूर अब प्ले स्कूल जाने लगे हैं । पिछले दिनों वो अपने पापा सैफ के साथ बैडमिंटन खेलते हुए भी नजर आए थे ।
2 साल के तैमूर पॉपुलैरिटी के मामले में अपने स्टार पैरेंट्स से भी आगे निकल गए हैं। इतनी छोटी उम्र में ही तैमूर की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। तैमूर के सुर्खियों में होने की पहली वजह तो उनका नाम ही था, जिसे लेकर सैफ अली खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए थे ।