अपनी क्यूटनस से लोगों का दिल जीतने वाले तैमूर हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। कैमरा फ्रेंडली तैमूर जब भी कैमरे के सामने आते हैं तो वो किसी स्टार से कम नहीं होते और ये बात इन्होंने एक बार फिर से साबित कर दी है। जब वो अपने मामा रणबीर कपूर की गोद में थे लेकिन कैमरे पर पोज देते हुए दिखाई दिए।
पढ़े- क्रिसमस पर सलमान को अरबपति बना गया सैंटा, 'टाइगर जिंदा है' ने 4 दिन में की ताबड़तोड़ कमाई
विज्ञापन
2 of 5
Taimur
बॉलीवुड के जग्गा जासूस रणबीर ये बात खुद कह चुके हैं कि उन्होंने तैमूर के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए। यहां तक की 3 महीने के बाद जब उन्होंने तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी थीं तो वो उसे पहचान तक नहीं पाए थे। हाल ही में नीतू सिंह ने तैमूर की रणबीर के साथ फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने तैमूर को 'क्रिसमस लंच का स्टार बताया।'
The 🌟 of the Christmas lunch ❤️❤️❤️❤️
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Dec 25, 2017 at 4:00am PST
विज्ञापन
3 of 5
तैमूर
- फोटो : SELF
नीतू सिंह ने तैमूर की उनके तीनों मामा के साथ फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में रणबीर तैमूर से बुलवाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहें हैं लेकिन तैमूर कैमरे को पोज देते हुए दिखाई दिए। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
पढे़ं- कटरीना के लिए सैंटा बने सलमान, 150 करोड़ी फिल्म के साथ दिया एक और तोहफा
4 of 5
taimur
दूसरी तस्वीर में तैमूर अपने तीनों मामा के साथ मस्ती कर रहे हैं जिसमें रणबीर के अलावा आदर और अरमान जैन भी दिखाई दिए। इस तस्वीर में रणबीर तैमूर को फोन दिखा रहे हैं जिसे देखकर तैमूर खुश हो जाते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर तैमूर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भागड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
😭😂 how cute lil Taimur dance with mamu @therealarmaanjain 🤩👏🏻🤣
A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on Dec 25, 2017 at 10:52am PST
हाल ही में तैमूर की करीना और सैफ के साथ एक और तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो अपने पैरों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। तैमूर एक साल के हो गए हैं लेकिन उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग को देखते हुए ये जरूर कहा जा सकता है कि छोटी उम्र में ही स्टार बन गए हैं।
पढे़ं- दिल्ली के बाद अनुष्का-विराट का मुंबई रिसेप्शन आज, ये मेहमान बढ़ाएंगे पार्टी की शान