फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे खेली जमकर होली, सलमान-शाहरुख-प्रियंका ने भी दी बड़ी बधाई

Thu, 21 Mar 2019 08:20 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Twitter
बॉलीवुड और होली के त्योहार का अपना अलग संगम है। आज (21 मार्च) पूरा देश रंगों का त्योहार होली का आनंद उठा रहा है। हर कोई अपने तरह की होली खेलता है। जब बॉलीवुड स्टार्स की बात आती है तो उनके फैन्स को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि उनके चहेते अभिनेता और अभिनेत्री इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करते हैं। तो ऐसे में इस होली पर किन-किन बॉलीवुड स्टार्स ने कैसे किया सेलिब्रेट तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर वरुण धवन की होली की एक फोटो सामने आई हैं जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ खड़े दिख रहे हैं। दोनों के गालों पर हलका-हलका गुलाल लगा हुआ है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। खबर है कि वरुण और नताशा जल्द ही शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 10
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
होली के इस हुड़दंग में बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस होली की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में माधुरी के पति राम नेने और बेटा नजर आ रहे हैं। साथ में कुछ रिश्तेदार भी हैं। तस्वीरों में सबके चेहरों पर गुलाल और रंग लगा हुआ है। तस्वीर से पता चल रहा है कि माधुरी ने इस होली को खूब इन्जॉय किया है।

4 of 10
Nora Fatehi - फोटो : FIle
लोकप्रिय आइटम नंबर 'दिलबर-दिलबर' से बॉलीवुड में रातोंरात मशहूर हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही की भी होली की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह नमस्कार करते हुए सबको होली की बधाई देती दिख रही हैं। उनके साथ डीजे स्नेक भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
taimur - फोटो : file photo
बात-बात पर सुर्खियां बटोरने वाले तैमूर अली खान इस साल अपनी दूसरी होली मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें आई हैं जिनमें वह अपनी घर की छत पर पिचकारी लिए दिख रहे हैं। तैमूर के साथ उनकी मेड भी हैं, लेकिन इस तस्वीर में उनके माता-पिता करीना कपूर खान और सैफ अली खान कहीं नजर नहीं आ रहे। बता दें कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने तैमूर को ट्रोल कर उनकी पिचकारी पर टिप्पणी भी कसी है।
विज्ञापन

6 of 10
काजोल - फोटो : instagram
सुपरहिट अभिनेत्री काजोल ने भी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर होली की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी मां तनुजा और छोटी बहन तनीषा के साथ दिख रही हैं। मगर काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन और उनके बच्चे इस तस्वीर से नदारद हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
ajay devgn - फोटो : file
वहीं, काजोल के पति अजय देवगन भी पीछ नहीं रहे। बता दें कि उन्होंने भी होली की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके बेटे युग होली का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। 

8 of 10
शाहरुख खान - फोटो : instagram
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने होली पर अपने फैन्स को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, अल्लाह आपकी जिंदगी में खुशियों के सभी रंग भरे।'
 

9 of 10
bharat film shooting - फोटो : twitter
वहीं, बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान भी अपने फैन्स को होली विश करना नहीं भूले। सलमान खान ट्वीट कर लिखा 'भारत के रंग।'  बता दें कि सलमान ने ट्वीट के साथ एक अपनी मोस्ट अवेटट फिल्म भारत का एक पोस्टर शेयर कर उसमें होली की बधाई दी है। 
विज्ञापन

10 of 10
priyanka chopra
वहीं, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री ने भी अपने फैन्स को होली की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते लिखा- सभी को होली मुबारक, आज भारत का अलग ही रूप है, रंग-बिरंगी गलियां, पार्टीज, होली वाकई में बहुत जोशिला त्योहार है, बहुत ही ज्यादा मजा होता है इस दिन, इसका जादू और नशा ही अलग है, अड़ोसी-पड़ोसी सब मिल-जुलते  हैं, खाना-बजाना और गुलाल इस त्योहार की शान है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें