ताहिरा कश्यप ने अपने कैंसर से जंग जीतने के दिनों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी बिना बालों वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो उनके माता पिता नाराज हो गए थे।
फिल्ममेकर और अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने साल 2018 में ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीती। उन्हें जीरो स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ा। इलाज के दौरान ताहिरा ने अपने बाल भी खो दिए थे। उन्होंने ऐसी ही स्थिति में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और उन्हें झिझक भी महसूस नहीं हुई। हालांकि, ऐसी तस्वीर देख उनके माता-पिता नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैंसर के इलाज के दौरान साझा की तस्वीर
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में ताहिरा ने बताया कि जब कैंसर ठीक होने के बाद मैंने अपनी तस्वीर शेयर की तो मेरे माता-पिता मुझसे बहुत नाराज हुए। एक महिला की ऐसी तस्वीर देखना लोगों को पसंद नहीं आता इसलिए उन्होंने मुझसे बात करने से मना कर दिया था और मुझे इसे हटाने के लिए भी कह रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @ tahirakashyap
माता-पिता हो गए नाराज
ताहिरा ने कहा कि उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाली हूं। मैं अभी इस बात का जश्न मना रही हूं, जिसे आपको भी समझना पड़ेगा। इस पर मेरे माता पिता ने कहा कि तुम पागल हो गई हो, अपनी बीमारी का जश्न कौन मनाता है।
4 of 5
ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
वीडियो कॉल पर कही ऐसी बात
ताहिरा ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात की। ताहिरा ने कहा कि "मुझे नहीं पता था कि मैं अपने माता-पिता से कैसे बात करूं इसलिए मैंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया और खुद को उनके सामने दिखाया। मैंने कहा, 'मुझे देखो, मैं अभी ऐसी दिख रही हूं और मुझे यह पसंद आ रहा है।' मैंने गॉगल्स भी पहने हुए थे और वह हँसी और मुस्कुराई और फिर मैंने उनसे कहा, 'जीवन ऐसा ही है और मैं खुश हूं और आपको मेरे लिए खुश रहने की जरूरत है।"
बेटे ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
ताहिरा ने कहा कि जब मेरे बेटे ने मेरी ऐसा हुलिया देखा तो उसे लगा कि मैंने तो आदमियों को ऐसे देखा है, मेरी मां के साथ ऐसा कैसे हो गया। इस पर उसने मुझे अपने दोस्तों से मिलने से मना कर दिया, हालांकि मैंने उनसे मुलाकात की और 15-20 मिनट बाद उन्हें लगा कि ये भी नॉर्मल है।