फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध की प्रतिमा पर बैठ ताहिरा कश्यप ने खिंचाई तस्वीर, लोगों ने किया ट्रोल तो मांगी माफी

Wed, 19 Jun 2019 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tahira kashyap - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कैंसर का डटकर मुकाबला किया है। पिछले साल 22 सितंबर को ताहिरा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इलाज के साथ ताहिरा लगातार कैंसर को लेकर जागरूकता फैला रही हैं। इसी बीच ताहिरा अपनी एक तस्वीर के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Tahira Kashyap - फोटो : instagram
दरअसल अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहीं ताहिरा ने जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो उन्हें नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा। दरअसल इसके पीछे लोगों की धार्मिक भावनाएं थीं जो जाने अनजाने में ताहिरा से आहत हो गई थी। ताहिरा ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें वह बुद्ध की मूर्ति पर बैठी दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Tahira Kashyap - फोटो : instagram
ताहिरा का ये अंदाज लोगों को रास नहीं आया और वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। फैंस ने उन्हें ऐसी हरकत करने के लिए घेर लिया। हालांकि अपनी गलती का अहसास होते ही ताहिरा ने लोगों से इसकी माफी भी मांग ली। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, 'मैं सच में किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। मैं अनजाने में ही कुछ लोगों को नाराज करने के लिए माफी मांगती हूं, आपको बहुत सारा प्यार और सभी के लिए शांति।' 
विज्ञापन

4 of 4
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
बता दें कि ताहिरा मशहूर लेखिका हैं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। पहले यह कैंसर 0 स्टेज पर था जिसे हराकर ताहिरा घर वापस आ गई थीं। इसके बाद ताहिरा को दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इस बात की जानकारी खुद ताहिरा ने पोस्ट करके दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें