फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की पत्नी ही नहीं इन 5 सेलिब्रिटी को हुई जानलेवा बीमारी, अब हालत हो गई ऐसी

Thu, 17 Jan 2019 07:54 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tahira kashyap - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप कैंसर के चलते सिर मुंडवा लिया है। ताहिरा ने नई तस्वीर शेयर की है, साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा कि 'उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी बाल्ड होऊंगी।' बता दें कि ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हैं। ताहिरा अकेली नहीं हैं हाल फिलहाल में ऐसे कई सेलिब्रिटीज रहे हैं जिन्हें कैंसर के इलाज के चलते सिर मुंडवाना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ने एक फाइटर की तरह कैंसर की लड़ाई लड़ी। फिलहाल सोनाली न्यूयॉर्क से इलाज कराकर वापस भारत लौट आई हैं। कैंसर के चलते सोनाली बेंद्रे ने सिर मुंडवा लिया था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ही तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
nafisa ali - फोटो : instagram
नफीसा अली
मशहूर एक्ट्रेस नफीसा अली कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। नफीसा इसका इलाज करा रही हैं। कीमोथैरेपी के चलते उन्हें सिर के बाल हटाने पड़े। नफीसा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके पोता और पोती उनके बाल काट रहे हैं। 

4 of 6
rakesh roshan - फोटो : instagram
राकेश रोशन
ऋतिक रोशन ने खुलासा किया था कि उनके पिता यानी एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है। ये बात ऋतिक ने उस दिन बताई जिस दिन राकेश रोशन की सर्जरी थी। सर्जरी के बाद ऋतिक ने अपने पिता की पहली फोटो शेयर की। इस फोटो में राकेश रोशन के नाक में ड्रिप लगी नजर आ रही है । राकेश रोशन सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटे तो पूरे परिवार ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन

5 of 6
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram
ऋषि कपूर
एक्टर ऋषि कपूर करीब 3 महीने पहले अपना इलाज करवाने न्यूयॉर्क गए थे। इस बीच उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, जिस वजह से वो बेहद कमजोर हो गए हैं। ऋषि कपूर ने अपनी बीमारी का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
manisha koirala - फोटो : file photo
मनीषा कोइराला
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर हुआ था जिसके बाद उनकी सफल सर्जरी हुई। मनीषा की सर्जरी सोमवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में हुई थी। इलाज के दौरान मनीषा ने अपना सिर मुंडवा लिया था। इलाज के बाद मनीषा ने हाल ही में कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी और उस पर जीत पाई। उन्होंने अपनी किताब हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ में अपनी बॉलीवुड जर्नी से जुड़े कई खुलासे किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें