सुनील गावस्कर, ताहिर राज भसीन
- फोटो : ट्विटर
ताहिर कहते हैं, "मैं उन्हें खुशहाल जन्मदिन, अच्छे स्वास्थ्य, भरपूर ऊर्जा और जीवन भर की खुशियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं ऐसे खिलाड़ियों की कई पीढ़ियां तैयार करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनको उनके साहस, चारित्रिक बल, प्रतिबद्धता और करियर ने प्रेरणा दी है।“ किंवदंती बन चुके इस महान क्रिकेटर के साथ ताहिर के लंबे-लंबे सत्र चले, क्योंकि दोनों फिल्म 83 के सेट पर भी बातचीत करते रहे।