फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: जिस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त बने थे ताहिर राज भसीन, अब उस ही फिल्म के निर्देशक के साथ दोबारा करना चाहते हैं काम

Thu, 06 Aug 2020 04:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ताहिर राज भसीन और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में ऐसे कम ही कलाकार होते हैं जो कम ही समय में दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना पाते हैं। ताहिर राज भसीन ऐसा ही एक नाम हैं जिन्होंने कुछ ही फिल्मों के जरिए फिल्मी पर्दे पर खुद को साबित किया है। ताहिर अब हिंदी फिल्मों का एक बड़ा और जाना- पहचाना नाम बन चुके हैं। हाल में अमर उजाला से बातचीत में ताहिर ने अपने पसंदीदा निर्देशक के बारे में बता करते हुए उनके साथ दोबारा फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की। 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म अभिनेता ताहिर भसीन - फोटो : अमर उजाला
ताहिर राज भसीन ने किस्मत लव पैसा दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो काई पो छे और वन बाई वन में नजर आए लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म मर्दानी से मिली थी। यह फिल्म 2014 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं, जबकि ताहिर भसीन ने विलेन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 6
ताहिर राज भसीन - फोटो : amar ujala
मर्दानी में ताहिर का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। इसी किरदार के चलते ताहिर को फिल्मफेयर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। हालांकि अवॉर्ड जीतने की इच्छा उनकी स्क्रीन अवॉर्ड में पूरी हुई और उन्हें अपने इसी किरदार के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला।

4 of 6
छिछोरे - फोटो : Social Media
ताहिर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में काम किया। इसमें ताहिर ने सुशांत के दोस्त डेरेक का किरदार निभाया था। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 
विज्ञापन

5 of 6
छिछोरे - फोटो : amar ujala
अमर उजाला से बातचीत में ताहिर ने कहा कि वो नितेश तिवारी के बहुत बड़े फैन और उनका काम करने का तरीका बहुत शानदार हैं। ताहिर ने कहा कि वो एक बार फिर नितेश के साथ काम करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताहिर राज भसीन - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि ताहिर राज भसीन दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी दिल्ली में ही की। इसके बाद उन्होंने मेलबर्न जाकर अपनी पढ़ाई पूरी की। वहीं मेलबर्न के बाद ताहिर मुंबई आ गए और वहां से शुरू हुआ बड़े पर्दे का उनका सफर।

थाने बुलाकर रिया पर दवाब बनाना चाहते थे सुशांत के जीजा, मुंबई पुलिस के अधिकारी का दावा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें