फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 ऐसी एक्ट्रेस, जो मुस्लिम पैदा हुईं, लेकिन नाम बदल बॉलीवुड में आईं और हासिल की शोहरत

Mon, 01 Jul 2019 03:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
madhubala, tabu, alia bhatt - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड फिल्मों से न केवल हीरो ने बल्कि हीरोइनों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता और अपनी अलग पहचान भी कायम की है। इस कड़ी में चाहे प्रियंका चोपड़ा हों, कंगना रनौत हों या फिर आलिया भट्ट। हर एक अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग का लोहा बड़े परदे पर हमेशा मनवाया है।

इन अभिनेत्रियों ने अपने खास किरदार से दर्शकों के दिल और दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शक भी उन्हें उसी किरदार से जानने लगे, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रहीं, जिन्होंने अच्छी शोहरत और पहचान बनाने के लिए अपने नाम तक भी बदल लिए। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन मुस्लिम एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने नाम बदलकर हासिल की शोहरत।
विज्ञापन

2 of 6
madhubala - फोटो : file photo
मधुबाला
पचास और साठ के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मधुबाला कर लिया था। मधुबाला को असली पहचान साल 1947 में आई फिल्म 'नीलकमल' से मिली थी। मधुबाला उर्फ मुमताज बेगम दिल्ली की एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
reena roy - फोटो : file photo
रीना रॉय
बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर जितेंद्र की हीरोइन कही जाने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में एंट्री की। बॉलीवुड में कदम रखते के साथ ही सायरा अली ने नाम बदलकर रीना रॉय रख लिया था। 

4 of 6
tabu - फोटो : file photo
तब्बू
बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रही तब्बू भी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। तब्बू ने साल 1985 में फिल्म ‘हम नौजवान’से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। 
विज्ञापन

5 of 6
alia bhatt - फोटो : file photo
आलिया भट्ट
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे एक राज उनके फैंस भी नहीं जानते होंगे। आलिया भट्ट भले ही नाम से हिंदू लगती हों, लेकिन वह मूल रूप के एक मुस्लिम खानदान से ताल्लुक रखती हैं। आलिया भट्ट के दादा जी का नाम शिरीन मोहम्मद अली था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : instagram
मान्यता दत्त
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी मुस्लिम हैं। उनका असली नाम दिलनवाज शेख है और यह संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। बताया जाता है कि मान्यता ने फिल्में में आने के लिए दिलनवाज़ शेख नाम बदलकर मान्यता रख लिया था। वह फिल्म ‘गंगाजल’ में आइटम नंबर कर के चर्चा में आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें