फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की वजह से आज तक कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस, आज उन्हीं के साथ है सबसे अच्छा रिश्ता

Tue, 03 Apr 2018 01:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn
अजय देवगन तब्बू के काफी करीबी दोस्तों में से एक रहे हैं। अजय के साथ तब्बू ने काफी फिल्मों में काम भी किया है। तब्बू और अजय 1994 में फिल्म विजयपथ में एक साथ नजर आए थे। तब लोगों को ये जोड़ी बहुत पसंद आई थी।
विज्ञापन

2 of 5
tabu
उसके बाद भी अजय और तब्बू कई बार साथ नजर आए। हाल ही में आई रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में अजय के साथ नजर आई थीं। फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब एक बार फिर तब्बू रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म में अजय के साथ नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
tabu
इन दिनों तब्बू अपनी अगले हफ्ते रिलीज के लिए तैयार फिल्म मिसिंग के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया अजय देवगन के साथ मेरी काफी पुरानी दोस्ती है। मुझे उनसे साथ फिल्म करना काम नहीं लगता। हम सेट पर काफी मजाक मस्ती करते रहते हैं।  

4 of 5
tabu
तब्बू और अजय देवगन की यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म दशहरा पर रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में तब्बू ने कहा, यह हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म है जो रिलेशनशिप और इमोशंस पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tabu
आपको बता दें कि कुछ समय पहले तब्बू ने अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में बताया था कि अजय देवगन की वजह से उनकी शादी नहीं हुई। उन्होंने मजाक में बताया कि कोई लड़का उनसे बात करता था तो वो उसे धमका देते थे। इस वजह से वो लड़कों को डेट नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें