फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: 46 साल की हुईं तबु, अजय देवगन की वजह से आज तक हैं कुंवारी

Sat, 04 Nov 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
तबु
बॉलीवुड की सबसे संजीदा हीरोइन तबु आज अपना 46वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। तबु तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। तबु की हाल ही में फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने अब तक 200 करोड़ की कमाई कर ली है। तबु ने पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म की थी जो सुपरहिट रही।
विज्ञापन

2 of 7
तब्बू
दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तबु की सुंदरता को देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि वो उम्र के इस पड़ाव पर हैं। 1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तबु ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाये और पॉपुलर हो गईं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तबु का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था।

पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल
विज्ञापन

3 of 7
tabu
यही वजह थी कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी देखते रह गए। धीरे-धीरे तबु अपने फिल्मी सफर में आगे बढ़ने लगीं। इतनी मंझी हुई एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने का श्रेय स्वर्गीय देव आनंद को जाता है। जिन्होंने अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में तबु को मौका दिया।

पढ़ें- #MeToo: एक्ट्रेस का खुलासा- 'उस टीचर ने मुझे गलत जगह छुआ था और वो अंकल तो...'

4 of 7
tabu
उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थीं और इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक रेप पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तबु ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तबु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिन्दगी भी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। 
विज्ञापन

5 of 7
तब्बू
उम्र के इस पड़ाव में आकर भी तबु अभी तक कुंवारी हैं। फिलहाल तबु का मिंगल होने का कोई ‌इरादा नहीं हैं। कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में तबु ने अपने सिंगल होने का बड़ा कारण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर आज मैं सिंगल हूं तो वो सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तबु का ये खुलासा काफी शॉकिंग है।
विज्ञापन

6 of 7
तब्बू
तब्बू ने कहा था, 'मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आजतक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह‌ सिर्फ अजय है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तब्बू
तबु ने आगे कहा, 'मैं उससे कहती भी ‌थी कि वो मेरे लिए शादी लायक एक लड़का ढूंढ़ दे। लेकिन उसने नहीं ढूंढा। मुझे उम्मीद है कि उसे अब इस बात का अफसोस जरूर होगा। 'मेरा और अजय का रिलेशन इसलिए स्ट्रॉन्ग है क्योंकि हम दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अजय बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब वो आस-पास होते हैं तो कोई भी इंसान स्ट्रेस फ्री हो जाता है। हमारा रिश्ता बहुत अलग है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें