फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्बू के बर्थडे से लेकर सलमान खान की भांजी अलिजा तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Sun, 04 Nov 2018 09:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tabu salman khan - फोटो : twitter
सलमान खान की फिल्म 'भारत' के सेट से आई फोटो
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 12 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग उत्तरप्रदेश में चल रही है। हाल ही में भारत के सेट से एक और तस्वीर सामने आई है। इस फोटो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने शेयर किया है। ये फोटो फिल्म के एक खतरनाक सीन की है। जहां सलमान खान स्टंट राइडर के साथ मौत के कुएं में बाइक पर चक्कर लगाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
tabu ramp walk
तब्बू आज अपना 47वों बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं
बॉलीवुड की सबसे संजीदा हीरोइन तब्बू आज अपना 47वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। तब्बू तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तब्बू ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाए और पॉपुलर हो गईं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था। यही वजह थी कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
2.0
2.0 का ट्रेलर हुआ हिट
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने शनिवार को ट्रेलर लांच के बाद कहा कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौती भरा रहा। अक्षय सुपरस्टार रजनीकांत की '2.0' में निगेटिव रोल में हैं। अक्षय कुमार पहली बार किसी साउथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। 24 घंटे में फिल्म के हिंदी ट्रेलर को 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं । वहीं तमिल ट्रेलर को 70 लाख बार देखा गया है । 

4 of 5
shahrukh khan - फोटो : indian express
शाहरुख खान ने रखी प्री दिवाली पार्टी
दिवाली से पहले ही बॉलीवुड जश्न शुरू हो गया है । हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी बर्थडे पार्टी के बाद दिवाली की पार्टी दी । इस जश्न में करीना कपूर, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, कटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर जैसी बड़ी हस्तियां पहुंची थीं । पार्टी का थी ब्लैक था इसीलिए सभी काले कपड़ों में दिखे । शाहरुख खान और गौरी ने भी ब्लैक कलर के कपड़े पहन पार्टी में चार-चांद लगा दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alizeh agnihotri - फोटो : twitter
सलमान खान की भांजी अलिजा की बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड में कई स्टार किड की एंट्री हो चुकी है । इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है । सलमान खान की भांजी अलिजा अग्निहोत्री भी फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं । खबरों की मानें तो अलिजा अग्निहोत्री सलमान की हिट फ्रेंचाइजी 'दबंग 3' के साथ करियर की शुरुआत करने वाली है। अलिजा ने इसके लिए एक्टिंग और डांसिग की क्लासेस ले रही हैं और सलमान खुद उनकी ग्रोथ पर करीब से नजर रख रहे हैं। वो अलिजा के लिए एक परफेक्ट लॉन्च चाहते हैं और इसके लिए स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें