फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारे जमीं पर' के बाल कलाकार को आज पहचान नहीं पाएंगे, देखिए कितना बदल गया

Fri, 22 Dec 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
दर्शील सफारी
फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले दर्शील सफारी का कहना है कि वह आमिर खान को अपना गुरू मानते हैं। दर्शील ने कहा कि 'मेरे पापा आमिर अंकल के संपर्क में हैं। वो हमेशा या कभी कभी एक दूसरे को संदेश भेजते हैं। इसके अलावा हम अपनी नयी योजनाओं के बारे में उनसे सलाह लेते हैं। मैं उन्हें अपना गुरू मानता हूं और मौका मिला तो फिर से उनके साथ काम करना चाहूंगा।'

पढ़ें: श्वेता तिवारी की बेटी 'पलक' बॉलीवुड में मचाएगी धूम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
दर्शील सफारी
20 साल के दर्शील ने आगे कहा, 'मैं हाल में ही एक टीवी शो के दौरान अमोल गुप्ते से मिला था। मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई थी। वह भी इस बात पर चकित हो गये थे कि मैं बड़ा हो गया हूं। यह बहुत अच्छी मुलाकात थी।' दर्शील ने कहा कि जब वह अपने काम को देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि यह करना आसान नहीं था।' 
विज्ञापन

3 of 5
दर्शील सफारी
दर्शील ने कहा, 'अब उसे फिर से देखने पर लगता है कि यह अभी तक का सबसे कठिन किरदार रहा होगा, लेकिन क्योंकि मैं बहुत छोटा था और उस समय दर्शील और ईशान के बीच बहुत सी समानतायें थीं, यह आसान हो गया।'

4 of 5
दर्शील सफारी
बता दें कि, आमिर खान ने बतौर निर्देशक के तौर पर 'तारे जमीन पर' से डेब्यू किया था। आमिर खान ने आठ साल के डिस्लेक्सिक बच्चे ईशान के जीवन की कल्पना का पता लगाया। 2007 में आई इस फिल्म की कहानी अमोल गुप्ते ने लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दर्शील सफारी
दर्शील जल्द ही बिंदास चैनल के शो 'सुन यार ट्राय मार' में अभय के किरदार में नजर आएंगे। इस शो में वह एक किशोरवय प्रेमी की भूमिका में नजर आएंगे। यह एपिसोड 17 जनवरी को प्रसारित होगा। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'तीन लव स्टोरी' की शुटिंग शुरू कर दी है। जिसमें उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें