अपनी बहुमुखी अदाकारी का प्रदर्शन कर चुकी तापसी पन्नू फिल्मकारों के साथ साथ दर्शकों की भी फेवरेट बन गई हैं। इस वक्त तापसी एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रही हैं। इसी बीच एक और बड़ी फिल्म तापसी ने अपने नाम की है। तापसी जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायॉपिक में उनका किरदार निभा सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
taapsee pannu
- फोटो : Amar Ujala
अगर ऐसा होता है तो यह दूसरी बार होगा जबकि तापसी एक खिलाड़ी के रोल में दिखेंगी। इससे पहले वह दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' में हॉकी प्लेयर के रोल में नज़र आई थी। सूत्रों ने बताया है कि मिताली के रोल के लिए तापसी को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इसका ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी तक डायरेक्टर का चुनाव नहीं किया गया है और फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 4
Mithali Raj
- फोटो : file photo
इससे पहले भी एक इंटरव्यू में तापसी से मिताली राज की बायॉपिक के बारे में पूछा गया था। तब भी तापसी ने कहा था कि अगर यह फिल्म उन्हें ऑफर की जाती है तो वह इस किरदार को खुशी से निभाना चाहेंगी। तापसी ने स्पोर्ट्स बायॉपिक में काम करने की भी इच्छा जताई थी।
बता दें कि मिताली राज भारत की एक मात्र महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 6 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें उनके 7 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट में मिताली ने 20 साल पूरे किए हैं। मिताली के रोल में तापसी को देखना दिलचस्प होगा।