फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में फेमस होने से पहले ऐसे दिखते थे ये स्टार्स, अब इतना बदल गया है लुक

Tue, 16 Feb 2021 09:59 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फेमस होने से पहले कुछ ऐसे दिखते थे बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स जिनके आज दुनियाभर कई फैंस है, वो अपने शुरूआती दिनों में कैसे दिखते थे। आज हम आपके पसंदीदा स्टार्स के उस दौर के कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आए हैं, जब वह ज्यादा फेमस नहीं थे। इन फोटो को देख आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि फेमस होने से पहले और फेमस होने के बाद इनके लुक्स में कितना बदलाव आया है। चलिए देखते हैं स्टारडम से पहले इन आज के दौर के टॉप स्टार्स कैसे दिखते थे।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर, सिंगर और वीजे आयुष्मान खुराना के सितारे बॉलीवुड में इस समय बुलंदियों पर हैं। आयुष्मान खुराना को पुरानी तस्वीरों में पहचानना बेहद मुश्किल है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपनी दुबली काया पर काम किया और खुद को फिट बनाते हुए हैंडसम लुक हासिल किया।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की ने कम समय में ही काफी सफलता हासिल कर ली है इसलिए उनके चाहने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। विकी कौशल भी अब ज्यादा हैंडसम दिखाई देते हैं और इसका श्रेय भी उनके वर्कआउट और खुद की शानदार ग्रूमिंग को जाता है।

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू सिर्फ बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक प्रफेशनल डांसर भी हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही कथक और भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते हैं। बॉलीवुड में तापसी की आज एक अलग ही पहचान है लेकिन फेमस होने से पहले तापसी का अंदाज़ कुछ ऐसा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलिवुड इंडस्ट्री में राजकुमार राव ने शानदार एक्टिंग से अलग ही मुकाम बनाया है। लेकिन उनको यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। बॉलीवुड में बड़ा नाम हो चुके राजकुमार फेमस होने से पहले कुछ ऐसे दिखते थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें