फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन वेबसाइट ने मेल एक्टर्स को दिया फिल्म का क्रेडिट, भड़की तापसी पन्नू ने किया ये ट्वीट

Tue, 19 Mar 2019 03:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने अब तक 59.77 करोड़ की कमाई कर ली है। तापसी अपने बोल्ड बयानों की वजह से जानी जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
हाल ही में तापसी पन्नू ने एक बार फिर जवाब देकर बोलती बंद कर दी है। दरअसल एक मनोरंजन वेबसाइट ने अपने ट्विटर हैंडल से तापसी की 'बदला' और कृति सेनन की 'लुकाछिपी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में दोनों ही एक्ट्रेस का नाम न लिखकर सिर्फ अमिताभ बच्चन और कार्तिक आर्यन को ही तवज्जो दी गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan,taapsee pannu - फोटो : social media
फिर क्या था तापसी इस ट्वीट से भड़क गईं और उन्होंने संबंधित वेबसाइट को टैग करते हुए लिख दिया- मेहनत शायद इन फिल्मों की लड़कियों ने भी उतनी ही की है। लगता है समय नहीं मिला होगा आपको लिखने का। तापसी के इस ट्वीट को काफी लोगों ने रीट्वीट किया। इसके बाद कृति सेनन ने भी ट्वीट को कोट करते हुए स्माइली बनाई और तापसी का समर्थन किया।

4 of 5
badla
तापसी पन्नू के इस ट्वीट को कई यूजर्स का सपोर्ट मिला। एक यूजर ने लिखा- कंगना के बाद आप ही हैं बॉलीवुड में जो दबंग हैं। एक यूजर ने लिखा- जो एक्टिंग अमिताभ बच्चन के साथ करना चाहिए वो आपने किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhumi Pednekar, taapsee pannu - फोटो : social media
तापसी की अगली फिल्म की बात करें तो वह अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन की फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग कर रही हैं। इसे तुषार हीरानंदानी डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी हरियाणा की रहने वालीं चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर की जिंदगी पर आधारित है जिन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जाना जाता है। 'शूटर दादी' दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वालीं शार्प शूटर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें