पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर को छोड़ने का एलान कर दिया है । अभिनंदन आज यानी 1 मार्च को अपने वतन वापस लौट रहे हैं । ये खबर देशवासियों के लिए सबसे बड़ी खुशी बनकर आई । हर हिंदुस्तानी अभिनंदन का स्वागत करने के लिए बेताब है । इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है ।
विज्ञापन
2 of 5
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
अभिनंदन के भारत लौटने की खबर से खुश बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर ही उनका स्वागत कर डाला । बॉलीवुड सितारे भारत के साथ हर मुश्किल वक्त में खड़े रहे और समय-समय पर ट्वीट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया ।
विज्ञापन
3 of 5
vivek oberoi
तापसी पन्नू ने अभिनंदन के लौटने की खबर सुन अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'इस खबर ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मुझे कल का इंतजार है ।' तापसी, अमिताभ बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म 'बदला' में नजर आने वाली हैं ।
4 of 5
विशाल ददलानी
वहीं सिंगर-कंपोजर विशाल डडलानी ने भी इमोजी के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही कहा, 'युद्ध की जरूरत नहीं है ।' विवेक ओबरॉय ने लिखा, 'ये सुनकर खुशी हुई कि विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किया जा रहा है। हम सबको अभिनंदन के वापस लौटने का इंतजार है । जय हिंद ।'
हेमा मालिनी लिखती हैं, 'कल हमारा पायलट छोड़ दिया जाएगा । ये सुनकर खुशी हुई । भगवान उसकी रक्षा करें।' इसके अलावा निमृत कौर, सोनल चौहान, मधुर भंडारकर और क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अभिनंदन के वापस लौटने पर खुशी जताई है ।