फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की बहन ने तापसी पन्नू पर साधा था निशाना, मौका मिलते ही अब एक्ट्रेस ने ऐसे ली चुटकी

Fri, 12 Jul 2019 09:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan, Taapsee Pannu - फोटो : social media
तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ लिखा कि सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Varun Dhawan - फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म के टीजर के बाद एक्टर वरुण धवन ने डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी की खूब तारीफ की। वरुण ने लिखा कि 'तुषार तुम पर गर्व है। असल भारतीय हीरो को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए। बेस्ट दादियां।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वरुण धवन के इस ट्वीट के बाद तापसी पन्नू ने कमेंट किया कि 'अरे, वरुण तुमने हमारा नाम नहीं लिखा? हमारी तारीफ नहीं करोगे? क्यों क्यों क्यों?' वरुण धवन ने तापसी को रिप्लाई करते हुए जवाब दिया कि 'तापसी और भूमि, शरारती दादियां हैं।'

 

4 of 5
kangana, rangoli - फोटो : social media
हाल ही में कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद वरुण धवन और तापसी पन्नू ने अपने-अपने अंदाज में ट्रेलर की तारीफ की लेकिन कंगना की बहन रंगोली को ये बात कुछ जमीं नहीं। उनका कहना था कि कंगना का नाम लेकर तारीफ करना चाहिए था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana, rangoli - फोटो : social media
रंगोली ने तापसी को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि 'कुछ लोग कंगना को कॉपी करके अपनी दुकान चलाते हैं मगर वो कभी उसका नाम नहीं लिखते। यही नहीं उसकी तारीफ भी नहीं करते। तापसी इस तरह का नकल करना बंद करो।' यही नहीं रंगोली ने वरुण धवन को टैग करके लिखा था कि 'कंगना का भी नाम लिख देते सर।' तापसी ने उस वक्त रंगोली को कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन अब जैसे ही उन्हें मौका मिला वो चुटकी लेने से नहीं चूकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें