amitabh and taapsee
तापसी ने कहा कि 'पिंक' फिल्म में बच्चन सर का किरदार मेरे लिए सबसे अच्छा उदाहरण रहा, चूंकि फिल्म में मैंने उनके साथ काम किया था। मैंने उन्हें करीब से देखा है और उनसे किरदार को पेश करना सीखा है। तापसी ने कहा कि भले ही कलाकार के रूप में हम अलग-अलग हैं और मेरे किरदार की स्थिति दूसरी है, लेकिन मैंने सीखने के लिए व्यक्तिगत तौर पर उन्हें देखा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है।