taapsee pannu
- फोटो : instagram
तापसी ने बताया कि, 'अपने करियर के शुरुआती दौर में मुझे इंडस्ट्री में कई बुरे एक्सपीरियंस देखने पड़े। जैसे कि मुझे कई बार इसलिए रिप्लेस कर दिया जाता था, क्योंकि मैं बॉलीवुड की ज्यादातर हीरोइन की तरह सुंदर नहीं थी।' एक्ट्रेस ने आगे कहा,'एक फिल्म के लिए डबिंग करने के समय मुझसे कहा गया कि हीरो को मेरे डायलॉग पसंद नहीं आ रहे हैं, इसलिए इसे बदलना पड़ेगा। मेरे मना करने पर दूसरे डबिंग आर्टिस्ट से वो काम करा लिया गया।'