फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में वोट देते ही तापसी पन्नू पर टूट पड़ा ट्रोलर, अभिनेत्री के एक जवाब से बोलती हुई बंद

Sat, 08 Feb 2020 07:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
taapsee pannu - फोटो : Social Media
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान फिल्म और टेलीविजन जगत की कई हस्तियां वोट डालने पहुंचीं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने परिवार के साथ जाकर मतदान किया। लेकिन तापसी का दिल्ली में वोट डालना कुछ लोगों को रास नहीं आया इसलिए उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
Taapsee Pannu - फोटो : Twitter
तापसी ने वोट डालने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो ट्वीट की। इस तस्वीर में वो अपने माता-पिता और बहन नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा कि पन्नू परिवार ने वोट डाल दिया है। क्या आपने दिया? उनकी इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
एक ट्रोलर ने उनका नाम मुंबई की मतदाता सूची में स्थानांतरित नहीं होने को लेकर आलोचना की। उसने लिखा, 'जो लोग मुंबई में रहते हैं वो हमारे बारे में क्यों निर्णय करेंगे, तापसी को मुंबई गए लंबा अरसा हो गया। उन्हें अपना वोट भी वहीं स्थानांतरित करा लेना चाहिए।' 

4 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस बात ट्वीट पर जवाब देते हुए तापसी ने कहा कि किसी को भी उनकी नागरिकता पर सवाल करने का अधिकार नहीं है क्योंकि वह उन लोगों से ज्यादा दिल्ली की हैं जो यहां केवल रहते हैं लेकिन कोई योगदान नहीं करते। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, 'मैं दिल्ली में भी उतना ही रहती हूं। कृपया मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े मत कीजिए, आप अपने बारे में और अपने योगदान के बारे में चिंता कीजिए।'

विज्ञापन

5 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
एक और ट्वीट करते हुए तापसी ने लिखा, 'साथ ही आप दिल्ली से किसी लड़की को निकाल सकते हैं लेकिन इस लड़की को नहीं। और आप कौन होते हैं जो मुझे बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मुझे लगता है कि मेरा जवाब आपको यह बताने के लिए पर्याप्त है कि मैं कितना दिल्ली की रहने वाली हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
taapsee pannu - फोटो : Social Media
बता दें कि वोट डालने के लिए तापसी एक दिन पहले ही दिल्ली आ गईं थीं। उन्होंने फ्लाइट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में तापसी ने लिखा था, 'काम से एक शॉर्ट ब्रेक ताकि वोट पक्का कर सकूं।' इस तस्वीर में तापसी के साथ उनकी मां नजर आ रही थीं।

दीपिका- रणवीर के वैकेशन से सामने आई पहली तस्वीर, चप्पलों की फोटो शेयर कर लिखी ये बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें