दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान फिल्म और टेलीविजन जगत की कई हस्तियां वोट डालने पहुंचीं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने परिवार के साथ जाकर मतदान किया। लेकिन तापसी का दिल्ली में वोट डालना कुछ लोगों को रास नहीं आया इसलिए उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।