फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सांड की आंख' में 60 साल के किरदार में दिखेंगी तापसी, बोलीं- 'इस उम्र में महसूस करना...'

Sat, 16 Mar 2019 12:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
तापसी पन्नू की फिल्म बदला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित बदला में तापसी पन्नू के साथ अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। जल्द ही फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बहरहाल फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के बीच तापसी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
saand ki aankh - फोटो : amar ujala
तापसी इन दिनों अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन की फिल्म सांड की आंख की शूटिंग कर रही हैं। इसका डायरेक्टर तुषार हिरानंदानी कर रहे हैं। फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी हरियाणा की रहने वालीं चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर की जिंदगी पर आधारित है जिन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जाना जाता है। 'शूटर दादी' दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वालीं शार्प शूटर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : amar ujala
फिल्म में तापसी 60 साल की चंद्रो तोमर का रोल करती हुई दिखेंगी। अपनी फिल्म के बारे में तापसी ने बताया कि 'सोचिए मैं शीशे में खुद को देखूं और उम्र से दोगुनी दिखूं। हाल ही में मेरी मां सेट पर आई थीं और मुझे देखकर हैरान रह गईं। सांड की आंख में मेरा किरदार अब तक के करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल है।'

4 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : file photo
तापसी ने आगे बताया कि 'फिल्म में मैंने जो किरदार निभाया है उसमें और मुझमें कोई समानता नहीं है। ना तो मैंने जिंदगी में इतना संघर्ष किया है। 30 साल की उम्र में मैं ये तुलना नहीं कर सकती हूं कि 60 साल की उम्र में कैसी फीलिंग होती है। चंद्रो और प्रकाशो लगातार हमारे संपर्क में हैं और किरदार को निभाने में मदद कर रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : file photo
वहीं बदला को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर तापसी पन्नू ने कहा कि 'दर्शक अच्छे कंटेट पर भरोसा जता रहे हैं। मुझे लग रहा है जो फिल्में मैं साइन कर रही हूं वह सही हैं। बदला एक ऐसी फिल्म है जिसमें ना तो हल्के-फुल्के पल आते हैं और ना ही गाने हैं। आमतौर पर हम जिस तरह की थ्रिलर फिल्में देखते आए हैं उससे ये अलग है।' बता दें कि तापसी और अमिताभ की जोड़ी इससे पहले साल 2016 में रिलीज हुई पिंक में नजर आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें