फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को भेजे गए भीड़ हिंसा वाले पत्र में किसी भी पक्ष की ओर नहीं तापसी, जान लें वजह

Mon, 29 Jul 2019 12:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : social media
देश में हो रही भीड़ हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए हाल ही में 49 फिल्मी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा। इस पत्र के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री से इस तरह की हिंसा के बारे में चिंता जाहिर की और सख्त कानून बनाने की मांग की थी। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भीड़ हिंसा को लेकर अपना नजरिया बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : social media
हाल ही में तापसी पन्नू एनबीटी उत्सव अवॉर्ड 2019 में पहुंची। यहां उन्होंने सिनेमा और सामाजिक मुद्दों पर ढेर सारी बात कीं और अपना नजरिया भी बताया। तापसी पन्नू ने भीड़ हिंसा को लेकर कहा- 'इस पूरे मामले मैं सेंट्रल हूं। मैं वामपंथी और दक्षिणपंथी राजनीति पर विश्वास नहीं रखती हूं। मैं अपने विचार उन चीजों पर जाहिर करती जो मुझे प्रभावित करती हों।' 
विज्ञापन

3 of 5
taapsee pannu - फोटो : social media
तापसी पन्नू आगे कहती हैं- 'देश में बुरी और अच्छी जो भी चीज होगी मैं अपने विचार रखूंगी। अगर अच्छा होगा तो मैं उसपर गर्व के साथ बात भी करूंगी। मुझे लगता है कि इस विषय (भीड़ हिंसा) को लेकर दोनों पक्ष के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन किसी ने मुझसे पत्र पर साइन करने के लिए नहीं कहा।' इसके अलावा तापसी पन्नू और भी ढेर सारी बाते कीं। 

4 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
आपको बता दें कि 49 फिल्मी हस्तियों द्वारा भीड़ हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र का मुद्द गरमाया हुआ है। इस पत्र के जरिए फिल्मी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस तरह की हिंसा के बारे में चिंता जाहिर की और सख्त कानून बनाने की मांग की थी। वहीं इसके बाद डायरेक्टर मधुर भंडारकर और अशोक पंडित सहित करीब 62 हस्तियों ने इन 49 हस्तियों की बातों के खिलाफ पत्र जारी करते हुए उनके दावों को खारिज किया और आरोपों की आलोचना भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan, Taapsee Pannu - फोटो : social media
भीड़ हिंसा को लेकर 49 हस्तियों के जवाब में 62 हस्तियों के पत्र में तीन तलाक का जिक्र कर मोदी सरकार के कार्यों का भी समर्थन किया गया है। पत्र में लिखा गया, तीन तलाक के मुद्दे पर कोई बात न हीं की जाती, जो महिलाओं के हक का सवाल है। इस मुद्दे पर कुछ लोग खामोश हो जाते हैं। इस सरकार में लोगों को इतनी आजादी मिली हुई है, लोग सरकार की किसी भी हद तक जाकर आलोचना कर सकते हैं। पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का मंत्र दिया है। इसमें सबका विश्वास भी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें