फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabaash Mithu: शाबाश मिट्ठू के प्रमोशन पर बोलीं तापसी पन्नू, नहीं निभा सकती दोबारा मिताली राज का किरदार

Thu, 07 Jul 2022 06:25 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शाबाश मिट्ठू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन किसी महिला को केंद्र में रखकर अब तक कोई फिल्म नहीं बन पाई है। 'शाबाश  मिट्ठू' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज पर आधारित है, जिसमे तापसी पन्नू ने मिताली राज का किरदार निभाया है। फिल्म के रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे प्रमोशन की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। चूंकि फिल्म क्रिकेट पर आधारित है तो क्रिकेट की थीम पर फिल्म को प्रमोट करना तो बनता ही है। जैसा की पहले भी कई फिल्मकार फिल्म के विषय के हिसाब से थीम बनाकर अपनी अपनी मूवीज को प्रमोट कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाबाश मिट्ठू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाबाश मिट्ठू के मेकर्स ने भी फिल्म को क्रिकेट की थीम पर प्रमोट करने का विचार किया और मुंबई के अंधेरी स्थित सेलिब्रेशन क्लब में तापसी पन्नू और मिताली राज के साथ मीडियाकर्मियों को क्रिकेट खेलने के लिए आमंत्रित किया गया। चूंकि इन दिनों मुंबई में खूब बारिश हो रही है, तो ऐसे में ओपन ग्राउंड में क्रिकेट खेलना मुनासिब नहीं था। इसलिए क्लब के अंदर एक हॉल में ही क्रिकेट ग्राउंड क्रिएट किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
शाबाश मिट्ठू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर तापसी पन्नू बैटिंग और बॉलिंग दोनों करती नजर आईं। कभी-कभी तो वह कमेंट्री भी करने लग जाती थीं। इस दौरान तापसी पन्नू काफी उत्साहित दिख रही थीं। मिताली राज भी उनका हौसला बढ़ा रही थीं। उन्होंने ने भी मीडियाकर्मियों के साथ क्रिकेट खेला।

4 of 5
तापसी पन्नू, मिताली राज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर तापसी पन्नू से जब सवाल किया गया कि क्या वो आगे भी इस तरह की भूमिकाएं करना चाहेंगी? तो उनका जवाब था कि इस फिल्म में मैंने जो किरदार निभाया है, अगर मैं दोबारा खुद वही भूमिका निभाना चाहूं तो नहीं निभा सकती। क्योंकि इस फिल्म के लिए मैंने बहुत ही मेहनत की है। कुछ किरदार ऐसे होते है, जो अपने आप ही यादगार बन जाते है। आप खुद दोबारा उस किरदार को पर्दे पर जीवंत नहीं कर सकते। यह किरदार निभाकर मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू, मिताली राज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रिकेट खिलाड़ी से पहले तापसी पन्नू पहले भी खिलाड़ी का किरदार निभा चुकी है। 'सूरमा' में उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ हॉकी प्लेयर का किरदार निभाया था। वह कहती हैं, 'स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्में मुझे काफी आकर्षित करती हैं।' बता दें कि तापसी पन्नू ने बचपन में स्पोर्ट्स में खूब भाग लिया था। उनका मनपसंद स्पोर्ट्स बैडमिंटन है। अगर अगली बार उन्हें यह किरदार निभाने का मौका मिल जाए तो वह इसे जरूर निभाएंगी। 'शाबाश मिट्ठू' की बात करें तो यह फिल्म 15 जुलाई को थियेटर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें