फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सांड की आंख': नीना गुप्ता ने कहा था- हमारी उम्र के रोल तो हमें दे दो, अब तापसी पन्नू ने दिया जवाब

Wed, 25 Sep 2019 12:53 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
saand ki aankh - फोटो : social media
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अभिनीत सांड की आंख का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां बुजुर्ग शार्प शूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर के किरदार में हैं। जिन्होंने 60 साल की उम्र के बाद शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू की और पूरी दुनिया में नाम कमाया। फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया एक्ट्रेस से लेकर फिल्ममेकर्स को बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। इसी बीच अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ऐसा कमेंट कर दिया जिससे माहौल थो़ड़ा गर्म हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद एक एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू पंसद हैं लेकिन मुझे लगता है कि इन रोल्स के लिए उम्रदराज एक्ट्रेसेस को लिया जाना चाहिए था। क्या सांड की आंख में आप इन भूमिकाओं के लिए नीना गुप्ता, शबाना आजमी और जया बच्चन के बारे में सोच सकते हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : instagram
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीना गुप्ता ने ट्वीट किया, 'हां मैं इसके बारे में सोच रही थी, हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो भाई।' गौरतलब है कि नीना गुप्ता ने पिछले साल आई फिल्म 'बधाई हो' में आयुष्मान की मां का किरदार निभाया था जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा की गई थी। वहीं सोनी राजदान ने भी नीना गुप्ता का साथ दिया। 



 

4 of 6
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे इन दोनों एक्टर्स से प्यार है, लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है? मुझे लगता है कि बॉक्स ऑफिस सबके लिए बराबर है, लेकिन फिर 60 साल के बुजुर्गों पर फिल्म क्यों बनाई जाती है अगर आप असली उम्रदराज एक्टर को कास्ट नहीं कर सकते?” तापसी पन्नू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 



 
विज्ञापन

5 of 6
taapsee pannu - फोटो : Social Media
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्म सारांश में 20 साल के अनुपम खेर ने एक बूढ़े आदमी का किरदार निभाया था। शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान गे मैन का किरदार निभा रहे हैं। क्या इनसे सवाल पूछा गया?क्या ये सारे सवाल सिर्फ हमारे लिए हैं? हालांकि इस ट्वीट के बाद नीना गुप्ता ने मुद्दे को शांत करते हुए लिखा, 'मुझे ट्रेलर पसंद आया और मैं दोनों अभिनेत्रियों का सम्मान करती हूं। चलो, फिल्म के लिए शुभकामनाएं अनुराग कश्यप को भी जिन पर मुझे बहुत फक्र है । चलो, अपना टाइम आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
taapsee pannu - फोटो : social media
ट्रेलर की बात करें तो 'सांड की आंख' का ट्रेलर रिलीज होते ही यू ट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा। इसे अब तक करीब डेढ़ करोड़ लोग देख चुके हैं। ट्रेलर को दर्शकों से लेकर समीक्षक से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है वहीं अनुराग कश्यप के हाथों में प्रोडक्शन की कमान है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। 

सांड की आंख के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुईं तापसी-भूमि, बोलीं- यह फिल्म मां और दादी के नाम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें