फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी ने ट्रोलर को लताड़ते हुए किया ऐसा Reply, रात भर लोग गूगल पर सर्च करते रहे इस शब्द का मतलब

Wed, 19 Dec 2018 10:19 AM IST
Amit Saini एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tapsee pannu - फोटो : twitter
तापसी पन्नू अपनी फिल्मों से ज्यादा ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के चलते चर्चा में रहती हैं । हाल ही में एक बार फिर उन्होंने एक यूजर की क्लास लगा दी । इस बार तापसी ने जिस तरह से यूजर के भद्दे कमेंट का जवाब दिया, उससे पूरे देश के लोगों का दिमाग चकरा गया । 
विज्ञापन

2 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : Instagram
दरअसल, एक यूजर ने तापसी के टि्वटर हैंडल पर लिखा- 'तापसी मुझे आपके बॉडी पार्ट्स बहुत पसंद हैं।' यूजर के इस ट्वीट के बाद तापसी चुप नहीं बैठीं और कुछ भी उल्टा-सीधा सुनाने के बजाय उन्हीं के अंदाज में बेहद सटीक जवाब दे दिया । 
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
Taapsee Pannu
तापसी ने लिखा, 'Wow! I like them too. BTW which is your favourite ? Mine is the cerebrum.' तापसी का ये जवाब बेहद मजेदार है लेकिन इस लाइन में इस्तेमाल हुए शब्द cerebrum 'सेरेब्रम' से लोगों का दिमाग घूम गया । 
 

 

 

4 of 5
taapsee pannu
हर कोई जानना चाहता था कि आखिर इस शब्द का मतलब क्या होता है । ज्यादातर यूजर्स को इसका मतलब नहीं पता था ।  इस वजह से लोगों ने गूगल पर इसे सर्च करना शुरू कर दिया । ये शब्द इतना सर्च किया गया कि 'cerebrum' का मीनिंग गूगल पर ट्रेंड करने लगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taapsee Pannu
तापसी पन्नू के इस जवाब के मतलब को लोग रात भर Google पर सर्च करते रहे । आपको बता दें कि इस शब्द का मतलब होता है मस्तिष्क । सबसे ज्यादा मजेदार रहे ट्रोलर के कमेंट पर लोगों के रिएक्शन । यूजर्स ने ट्रोलर का खूब मजाक उड़ाया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें