फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में ट्रोल होने से भड़कीं तापसी, बोलीं-'हर बात पर ट्वीट जरूरी नहीं, मैं कई मुद्दे दूंगी'

Sun, 24 Feb 2019 12:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : social media
पुलवामा हमले के बाद पूरे देशवासी एकजुट हुए और आतंकियों पर कड़े एक्शन लेने की बात कही जाने लगी। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस दौरान जवानों के साथ आए और ना केवल सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया बल्कि शहीदों के परिवारों की मदद भी की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
शाहरुख खान हो या आमिर खान सभी ने जवानों की बहादुरी को सलाम किया, हालांकि कुछ सेलिब्रिटीज को इस दौरान ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। जिन सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पुलवामा हमले का कोई ट्वीट नही किया उन्हें ट्रोलर्स ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं। 
विज्ञापन

3 of 5
taapsee - फोटो : file photo
सेलिब्रिटीज को ट्रोल करने पर अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गुस्सा निकाला है। पिंकविला से इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि 'जब आप मुझे बता रहे हैं कि आपको यह करना है तो मैं ऐसा नहीं करूंगी। अब आप क्या करेंगे? लंबे समय तक मैं वही करती रही जिसकी मुझसे अपेक्षा की जा रही थी। यह ऐसा है कि आपको मुझसे बात करनी है लेकिन मैं यह नहीं करूंगी। अब मैं विद्रोही बन गई हूं। मुझे पता है मैं क्या महसूस करती हूं। मेरे आसपास के लोग जो मेरे लिए मायने रखते हैं वो जानते हैं कि मैं क्या महसूस करती हूं। ट्विटर पर लिखना जरूरी नहीं होना चाहिए?'

4 of 5
taapsee pannu - फोटो : file photo
तापसी आगे कहती हैं कि 'मुझे ट्रोल करने वालों की अब फिक्र नहीं है। ना तो मैं उनके बारे में सोचती हूं। कभी-कभी मैं अपने फॉलवर्स का मनोरंजन करती हूं कि हम सबके लिए हंसना जरूरी है। मैं उनसे यही कहना चाहती हूं कि मुझे ट्रोल करते रहें। मैं उन्हें कई मुद्दे दूंगी जो उनकी जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan,taapsee pannu - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बदला में दिखाई देंगी। ट्रेलर देख के पता चलता है फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी ये फिल्म 8 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें