फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: तापसी पन्नू ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की दिल खोलकर तारीफ, विवेक अग्निहोत्री के लिए कही ये बात

Sat, 26 Mar 2022 12:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया था लेकिन इस फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया। 'द कश्मीर फाइल्स' में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की घटना को दिखाया गया है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। इस फिल्म की हर किसी ने तारीफ की है। वहीं, अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की दिल खोलकर तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने पर अपने विचार साझा किए हैं। एक्ट्रेस के मानना है कि वह आखिर में फिल्म के कलेक्शन के नंबर देख रही हैं, जो शानदार है। फिल्म की सफलता के पीछे क्या कारण है। इतनी छोटी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे कमाल कर रही है ये बात महत्वपूर्ण नही है। तापसी ने ये भी कहा कि अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी छोटी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है तो आप इसे खराब फिल्म नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं और तापसी पन्नू ने उन लोगों को भी जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि आप लोगों के इरादे पर सवाल कर सकते हैं। यह सब्जेक्टिव है। आपको अपनी राय रखने का अधिकार है। ये अधिकार सबके पास है फिर चाहे आप सहमत हो या फिर असहमत। लेकिन दिन के आखिर में सिर्फ नंबर ही बोलते हैं। एक फिल्म भावनात्मक रूप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकती है। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि विवेक की फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म कितनी बड़ी है, इससे अब निर्माताओं को डरने की जरूरत नहीं है। फिल्म अच्छी होगी तो लोग इसे जरूर देखेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया
‘द कश्मीर फाइल्स’ की बात करें तो ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और इन 15 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 210.97 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें