तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘शाबास मिठू’ और 'वो लड़की है कहां?' के साथ अब तापसी पन्नू की आठ फिल्में फ्लोर पर हैं। हाल ही में उनकी निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ एक फिल्म ‘दो बारा’ घोषित हुई है। उनकी पांच और फिल्में पिछले साल से ही निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। इन फिल्मों में से ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘लूप लपेटा’, ‘जन गण मन’ और दीपक सुंदराजन के साथ एक फिल्म शामिल हैं। तापसी की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘थप्पड़’ में काफी तारीफ हुई थी।