फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू से दर्शक ने कहा 'हिंदी में बात करो', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Mon, 25 Nov 2019 02:46 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taapsee pannu - फोटो : Social Media
तापसी पन्नू अपनी फिल्माें के अलावा बेबाकी से जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं । सोशल मीडिया पर भी वो ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देती हैं । हाल ही में एक ईवेंट के दौरान एक शख्स ने तापसी को हिंदी ना बोलने को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की। इसके बाद तापसी ने भी उसे हिंदी में ही जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तापसी पन्नू का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में सवालों का जवाब दे रही हैं। इस बातचीत के दौरान एक दर्शक ने तापसी से हिंदी में बात करने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 5
taapsee pannu - फोटो : social media
उसका कहना था कि वो हिंदी फिल्मों की एक्टर हैं तो उन्हें हिंदी में बात करनी चाहिए । इसके बाद तापसी ने इसका जवाब दिया, 'सर, मैं तो पूरा हिंदी में बात कर सकती हूं, पर क्या यहां सबको हिंदी समझ में आएगी?मैं साउथ इंडियन एक्ट्रेस भी हूं... तमिल और तेलुगु में भी बात करूं।'




 

4 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : social media
तापसी के इस बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी । फिल्म क्रिटिक अजय ब्रह्मात्मज ने ट्वीट कर लिखा, 'फिल्में हिंदी की, निर्देशक और कलाकार हिंदी फिल्मों के, भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए हिंदी फिल्मों की बदौलत... लेकिन संदेश देना हो कि बातचीत करनी हो या टिप्पणी करनी हो यह सब कुछ अंग्रेजी में होगा। क्यों?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
इस पर यूजर ने प्रतिक्रिया दी । यूजर ने लिखा, 'क्योंकि हिंदी इलीट नहीं बनाती है ना।' इस पर भी तापसी ने जवाब देते हुए लिखा, 'इलीट भाषा नहीं, सोच बनाती है'। बता दें कि तापसी आखिरी बार फिल्म 'सांड की आंख' में नजर आई थीं । इसमें उनके साथ भूमि पेडनकर नजर भी थीं ।
 

'पानीपत' के मेकर्स से मांगा सात करोड़ का हर्जाना, लेखक ने कहानी चुराने का लगाया आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें