फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक हो या नाम शबाना, तापसी के 5 ऐसे किरदार, जिसमें दिखीं वह दबंग जिसने देखा वह दंग

Thu, 08 Mar 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दिल जंगली' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज होगी। तापसी के साथ इस फिल्म में साकिब सलीम भी नजर आएंगे। इस फिल्म में तापसी शरारती लड़की का किरदार करती दिख रही हैं। तापसी ने केवल शरारती लड़की के किरदार से ही नहीं बल्कि और भी अन्य किरदार से लोगों का दिल जीता है। 

तापसी के वह पांच अलग-अलग किरदार जिनसे उन्होंने लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई है
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म- बेबी

2 of 6
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेबी' 2015 में आई थी। इस फिल्म में तापसी ने अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका किरदार गंभीर था। 'बेबी' में तापसी का पहली बार एक्शन अवतार देखने को मिला। 
 
विज्ञापन

फिल्म- पिंक

3 of 6
अमिताभ बच्चन और कीर्ति कुलहिरी स्टारर फिल्म 'पिंक' में तापसी ने एक ऐसी लड़की का किरदार किया था जो अपने घर से दूर अकेली दोस्तों के साथ रहती है। फिल्म 'पिंक' के लिए तापसी को पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 
 

फिल्म- द गाजी अटैक

4 of 6
साल 2016 में आई यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए समरीन युद्ध पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में तापसी ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

फिल्म- नाम शबाना

5 of 6
'नाम शबाना' फिल्म पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2015 में आई फिल्म 'बेबी' का प्रीक्वल थी। इस फिल्म में तापसी ने एक बॉक्सर और अंडरकवर एजेंट का किरदार किया था। 'नाम शबाना' में तापसी के साथ अक्षय कुमार और मनोज वाजपेयी भी नजर आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म- जुड़वा-2

6 of 6
फिल्म 'जुड़वा-2' 1997 में सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का स्क्विल है। इस फिल्म में तापसी के साथ वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आए थे। 'जुड़वा-2' में तापसी ने 1997 में 'जुड़वा' की हीरोइन रंभा का किरदार किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें