पिछले साल 'सूरमा', 'मुल्क' और 'मनमर्जियां' जैसी दमदार फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाने वाली अदाकारा तापसी पन्नू के करियर को नए पंख लगने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म एक साथ तीन भाषाओं तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म बनाई है सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा से चर्चा में आई साउथ की मशहूर कंपनी वाई नॉट स्टूडियोज ने।
विज्ञापन
2 of 5
tapsee pannu
खबर ये भी है कि तापसी पन्नू की इस फिल्म को हिंदी में अतरंगी फिल्में बनाने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप प्रस्तुत करने जा रहे हैं। जी हां, फिल्म निर्माता करण जौहर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बाद अब जाने माने निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप भी एक तमिल तेलगु फिल्म का हिन्दी संस्करण पेशकश करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
tapsee pannu
यह कोई आम फिल्म नहीं बल्कि इस साल की सुपरहिट फिल्म बदला देने वाली तापसी पन्नू स्टारर एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका इंतजार साउथ में महीनों से हो रहा है। फिल्म का नाम है गेम ओवर और इस फिल्म के 70 फीसदी हिस्से में तापसी एक व्हीलचेयर में नज़र आएंगी। माया फिल्म से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत करने वाले निर्देशक अश्विन श्रवनन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
इस बारे में अनुराग कश्यप कहते हैं, ‘मैं इस फिल्म की हिन्दी में पेश करने की बात से ही बहुत उत्साहित हूं। इस तरह की फिल्में साबित करती हैं कि साउथ के फिल्ममेकर्स के काम करने का तरीका बहुत ही उम्दा है। मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि अश्विन जैसे निर्देशक ने एक ऐसी अनोखी फिल्म तैयार की जिसकी कहानी के बारे में शायद ही किसी को ख्याल भी आया होगा।’
वहीं, साउथ की सुपरस्टार रहीं तापसी कहती हैं, ‘ये स्क्रिप्ट सुनने के बाद ही मुझे पता चल गया था कि इस फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खरा उतरने की ताकत है। कुछ ही फिल्में हैं जो मेरी उम्मीदों से आगे निकलती हैं, और गेम ओवर उनमें से एक है। मेरा ये भी मानना है कि अनुराग कश्यप से बेहतर और कोई निर्दशक इस फिल्म के हिन्दी संस्करण को पेश कर भी सकता था। मैं हिंदी पट्टी के अपने चाहनेवालों को ये फिल्म दिखाने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं।’