फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव: तापसी पन्नू ने परिवार के साथ डाला वोट, फैंस से पूछा ये बड़ा सवाल

Sat, 08 Feb 2020 11:41 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आज(शनिवार) वोटिंग जारी है। इस बीच अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भी वोट डालने दिल्ली पहुंची। तापसी ने अपने परिवार के साथ वोट डाला और सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
taapsee pannu - फोटो : Amar Ujala
वोट डालने के बाद तापसी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए सभी से एक सवाल भी पूछा है। तापसी ने  फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पन्नू परिवार ने वोट डाल दिया है। क्या आपने भी वोट डाला? ' तस्वीर में तापसी अपने माता पिता और बहन के साथ नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि वोट डालने के लिए तापसी एक दिन पहले ही दिल्ली आ गईं थीं। उन्होंने इससे पहले फ्लाइट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में तापसी ने लिखा था, 'काम से एक शॉर्ट ब्रेक ताकि वोट पक्का कर सकूं।' इस तस्वीर में तापसी के साथ उनकी मां नजर आ रही थीं।
 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
बात तापसी के फिल्मी करियर की करें तो तापसी हाल फिलहाल में फिल्म हसीन दिलरुबा के शूट में बिजी हैं। हसीन दिलरुबा का शूट हरिद्वार में जारी है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। ट्रेलर रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर तापसी खूब वाहवाही लूट रही हैं। बता दें कि फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें