फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर इस एक्टर से बात करती थीं तापसी पन्नू, अब बोलीं- करना चाहती हूं शादी

Wed, 15 May 2019 05:45 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : social media
विक्की कौशल इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच कुछ पक रहा है। अब मनमर्जियां में विक्की की को-स्टार रहीं तापसी पन्नू ने उन्हें मैरिज मैटेरियल बताया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
manmarziyan - फोटो : social media
अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में तापसी पन्नू और विक्की कौशल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। ये फिल्म तो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई लेकिन एक्टिंग को लेकर स्टार्स की काफी तारीफ हुई। हाल में तापसी और विक्की कौशल, नेहा धूपिया के शो BFFs with Vogue में मेहमान बने।
विज्ञापन

3 of 5
Taapsee Pannu, Vicky Kaushal - फोटो : social media
नेहा धूपिया के शो में दोनों स्टार्स ने कई बातों को खुलासा किया। तापसी ने बताया कि मनमर्जियां की शूटिंग शुरू होने से पहले ही हमारे बीच व्हॉट्सएप पर बातचीत होती थी। जब हमारी मुलाकात हुई तो हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई। विक्की ने कहा कि तापसी बहुत ट्रांसपेरेंट और बहुत बातूनी हैं। मैं अच्छा लिसनर हूं।

4 of 5
neha dhupia
नेहा धूपिया ने जब तापसी को अभिषेक बच्चन, वरुण धवन और विक्की कौशल के बीच 'हुकअप, शादी और हत्या' के लिए चुनने को कहा। तब तापसी ने जवाब दिया "वरुण के साथ हुकअप, अभिषेक को मारना और विक्की से शादी करना। तापसी ने कहा कि विक्की मैरिज मैटेरियल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vicky Kaushal
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म सांड की आंख को लेकर व्यस्त हैं। वहीं विक्की कौशल का 16 मई को जन्मदिन है। वो बर्थडे मनाने न्यूयॉर्क गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें