तापसी पन्नू
- फोटो : hindustantimes
तापसी पन्नू ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के ही एक पब्लिक स्कूल से की। पढ़ाई के साथ-साथ तापसी पन्नू को स्पोर्ट्स और दूसरी सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी रुचि थी। स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद तापसी ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग के बाद वो एमबीए करना चाहती थीं लेकिन उन्हें पसंदीदा कॉलेज नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करनी शुरू कर दी। तापसी ने करीब 6 महीने तक नौकरी भी की।