अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बना चुकी हैं और करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। तापसी ने अपने दम पर साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपना राज कायम किया है। तापसी साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही जब वह बॉलीवुड में आईं तो यहां भी उन्होंने अपने अभिनय का सिक्का जमाया और अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया। अपनी फिल्मों के साथ-साथ तापसी अपने बयानों के कारण भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अक्सर कई सितारों के साथ उनकी जुबानी जंग जारी रहती है। किसी भी मुद्दे पर तापसी अपना बेबाक बयान रखने से पीछे नहीं हटतीं। आज अभिनेत्री अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़े विवाद और उनके बेबाक बयानों के बारे में...