अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। अपने अभिनय के अलावा सुष्मिता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। बीते वर्ष वह ललित मोदी संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहना शुरू कर दिया था। इस पर सुष्मिता ने अलग से पोस्ट लिखकर उन्हें गोल्ड डिगर कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्हें पोस्ट लिखने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी था, अब एक्ट्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।