फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2021: रणबीर कपूर की नई फिल्म का बड़ा धमाका, रात 12 बजकर एक मिनट पर जारी होगा ये खास वीडियो

Wed, 30 Dec 2020 10:14 PM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor - फोटो : फाइल
पिछले साल नए साल की पहली रात फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ से खराब कर लेने वाले हिंदी फिल्म के शौकीनों को इस बार ऐसा झटका नहीं लगेगा। बल्कि, इस बार उन्हें मिलने जा रहा है ऐसा सरप्राइज जो शायद साल 2021 की उनकी सबसे बढ़िया शुरूआत हो। जी हां, 1 जनवरी 2021 की रात 12 बजकर एक मिनट पर रणबीर कपूर की नई फिल्म का एक खास वीडियो जारी होने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : फाइल
खबर पक्की हो चुकी है कि बीते साल शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ बनने जा रही है। रणबीर कपूर ने रणथंभौर के लिए रवाना होने से पहले इस फिल्म का एनाउंसमेंट वीडियो भी फाइनल कर दिया है। पहली बार एक इस क्राइम ड्रामा फिल्म करने जा रहे रणबीर कपूर के इस एनाउसमेंट वीडियो से उन सारे सवालों का जवाब भी मिलने वाला है, जिसे लेकर हिंदी फिल्म जगत में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
बुधवार की सुबह से हिंदी फिल्म जगत में ये चर्चा रही कि रणबीर कपूर की संदीप रेड्डी वांगा के साथ बनने जा रही फिल्म की हीरोइन सारा अली खान होंगी। सारा अली खान का करियर दो बैक टू बैक सुपरफ्लॉप फिल्मों ‘लव आजकल’ और ‘कुली नंबर वन’ के बाद से डांवाडोल हो चुका है और उन्हें ऐसी किसी फिल्म की सख्त जरूरत है जो उनका करियर बचा सके। सारा अली खान को रणबीर कपूर की हीरोइन बनने से फायदा हो सकता है लेकिन संदीप रेड्डी की इस फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म की हीरोइन पहले ही फाइनल हो चुकी है और ये सारा अली खान नहीं हैं।

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल
1 जनवरी 2021 को रात 12 बजकर एक मिनट पर जो वीडियो रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर जारी होगा, इसमें फिल्म की कास्ट और क्रू का भी खुलासा होने जा रहा है। संदीप रेड्डी ने अपने भाई प्रणय रेड्डी के साथ मिलकर भद्रकाली पिक्चर्स नाम की कंपनी बनाई है, ये कंपनी ही टी सीरीज के साथ मिलकर रणबीर कपूर की इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रही है। टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहे इस वीडियो को जिन लोगों ने देखा है, वे बता रहे हैं कि ये रणबीर कपूर के प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज होगा। सूत्र ये भी बताते हैं कि इस फिल्म की हीरोइन के रूप में परिणीति चोपड़ा का नाम फाइनल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Twitter
संदीप रेड्डी की ये फिल्म काफी बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है और इसमें रणबीर कपूर के सामने हिंदी सिनेमा के दो और बड़े कलाकार होंगे। सूत्र बताते हैं कि फिल्म में रणबीर और परिणीति चोपड़ा के अलाव अनिल कपूर और बॉबी देओल को भी लिया जा रहा है। इन चार बड़े कलाकारो के एक साथ आने के बाद रणबीर कपूर की ये फिल्म साल 2021 की सबसे चर्चित फिल्म बनने जा रही है। हालांकि, रणबीर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले टीसीरीज की ही एक और फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसके निर्देशक लव रंजन हैं और जिसमें रणबीर की हीरोइन बनी हैं श्रद्धा कपूर।

हॉलीवुड तक फिर बजा अनिल कपूर की अदाकारी का डंका, ऑस्कर विजेता निर्देशक ने की तारीफ में कही ये बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें