सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे एक महीना हो चुका है। सुशांत अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस, दोस्त और परिजन उन्हें याद करते हैं। सोशल मीडिया पर अब भी सुशांत से जुड़े कई पोस्ट देखने को मिल जाते हैं। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार रहीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने दिवंगत अभिनेता की याद में एक वीडियो साझा किया है।