फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्तिका मुखर्जी को मिल रही थी एसिड अटैक और रेप की धमकी, अभिनेत्री की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 18 Jul 2020 10:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही नेपोटिज्म को लेकर लगातार लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सुशांत की मौत की वजह तो अब तक सामने नहीं आई है लेकिन इसे बॉलीवुड में पल रहे भाई- भतीजावाद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। सुशांत के फैंस अब इसे लेकर मुखर होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म की अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी को कुछ लोगों ने एसिड अटैक और रेप करने की धमकी दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर सेलेब्स को ट्रोल करना लोगों के लिए आम बात है। सेलेब्स भी इन बातों को लेकर सीरियस नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सेलेब्स को धमकी मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने भी ऐसी ही एक शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की है। पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media
दरअसल स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक लंबी सी पोस्ट लिखी है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि उन्हें एक फेक न्यूज के चलते लोगों ने धमकी देना शुरू कर दिया था। स्वास्तिका ने पोस्ट में लिखा, 'सुशांत के निधन के कुछ दिन बाद 26 जून को एक मीडिया रिपोर्ट में मेरा झूठा बयान चलाते हुए दावा किया था कि मैंने सुसाइड को एक फैशन बताया है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर मुझे कई तरह की धमकियां मिलीं, रेप, एसिड अटैक और जान से मारने की बातें भी सामने आईं।'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media
पोस्ट में आगे स्वास्तिका ने ये भी बताया कि ये खबर शुवम चक्रवर्ती ने फैलाई थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स ने कुबूल भी कर लिया है कि उसी ने ये फेक न्यूज फैलाई थी। इसके अलावा पुलिस ने उस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने स्वास्तिका को धमकी दी थी। पोस्ट के जरिए स्वास्तिका ने कोलकाता साइबर पुलिस का भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी - फोटो : Social Media
स्वास्तिका ने अपनी इस पोस्ट के जरिए साइबर बुलिंग की निंदा भी की है। साथ ही सभी से इसके खिलाफ बोलने की अपील की है। स्वास्तिका ने दावा किया है कि अगर साइबर बुलिंग से पीड़ित शख्स अपनी आवाज उठाएगा तो पुलिस मदद जरूर करेगी। बता दें कि साइबर बुलिंग का शिकार ना केवल स्वास्तिका बल्कि आए दिन कोई ना कोई अभिनेता या अभिनेत्री होते ही हैं। लेकिन अब सेलेब्स भी इसे लेकर अपनी आवाज बुलंद करने में लगे हुए हैं।

पढ़ें: धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर लगी आग से हड़कंप, बाल बाल बचे कलाकार और कर्मचारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें