फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सड़कों पर उतरे सैकड़ों पुलिसवाले तो अभिनेत्री ने किया ट्वीट, 'उन वकीलों, गुंडों या...'

Tue, 05 Nov 2019 04:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhasker
अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसका अंदाजा उनके आए दिन हर मुद्दे को लेकर आते रहने वाले ट्वीट्स से लगाया जा सकता है। मुद्दा चाहें कोई भी हो स्वरा के ट्वीट्स सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में अब स्वरा ने तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद पर ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhasker
ट्वीट में स्वरा ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। स्वरा ने लिखा, 'उन वकीलों, गुंडों या वह जो कोई भी हैं उनका ये आचरण शर्मनाक है। इस तरह से दिल्ली पुलिसकर्मियों पर हमला करना। आशा है कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया होगा। समस्या यह है कि ऐसे मामले समाज में भीड़ की मानसिकता को प्रोत्साहित करते है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
स्वरा के इस ट्वीट से ये जाहिर है कि इस मामले में स्वरा पुलिसकर्मियों के साथ हैं। स्वरा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वरा को ट्रोल किया है तो कई कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। 

4 of 5
swara bhasker
बता दें कि स्वरा ने जिस मामले को लेकर ट्वीट किया है  वो बीती 2 नवंबर का है। पार्किंग को लेकर कुछ वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी, जिसने विवाद का रूप ले लिया था। वहीं हाईकोर्ट ने भी इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले पर स्वरा के अलावा और भी कुछ सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि  ये पहली बार नहीं है जब स्वरा ने किसी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी हो। अभी हाल ही में स्वरा ने दिल्ली में स्मॉग को लेकर भी कटाक्ष करते हुए एक फोटो शेयर किया था। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'रात के ढाई बजे, सुनसान सड़क, स्मोग और प्रदूषण से फेफड़े जम गए हैं। सांस नहीं ली जा रही, मगर इंस्टाग्राम पर अपलोड जारी है।'

पढ़ें: PM Modi को धमकाने वाली पाक सिंगर ने मनोरंजन वर्ल्ड छोड़ा, लिखा-'अल्लाह मुझे माफ करे'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें