फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ की तस्वीर को स्वरा भास्कर ने बताया 'घटिया फोटोशॉप', ट्विटर पर हुईं बुरी तरह ट्रोल

Tue, 17 Nov 2020 05:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है। आए दिन उनके ट्विट्स पर बवाल हो जाता है। एक बार फिर स्वरा ने ट्विटर पर कुछ ऐसा साझा कर दिया है कि लोग उन पर भड़क गए हैं। एक तस्वीर साझा करते हुए स्वरा ने उसे फोटोशॉप बताया है। इसके बाद से उन्हें ट्विटर पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्वीट - फोटो : ट्विटर
दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने एक कोलार्ज पोस्ट किया जिसमें दो युवक शहीद स्मारक 'अमर जवान ज्योति' पर तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर ने लिखा है, 'जिस दिन आपने अमर जवान को लात मारी उस पल मैं इस्लामोफोबिक हो गया।'
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : twitter
इस यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने उसे झूठा करार दे दिया। स्वरा ने लिखा, 'घटिया फोटोशोप'। चूंकि ये तस्वीरें असली हैं जिन्हें साल 2012 में कैमरे से कैद किया गया था। इस ट्वीट के बाद स्वरा ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने अपनी गलती भी मान ली है।
 
 

4 of 5
आजाद मैदान की तस्वीर - फोटो : फाइल
साल 2012 में असम दंगों और म्यांमार में रोहिंगिया मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में करीब 25 हजार लोग जमा हो गए थे। इस दौरान वहां खूब हुड़दंग हुआ। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने 'अमर जवान ज्योति' पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आजाद मैदान की तस्वीर - फोटो : फाइल
इस हिंसक प्रदर्शन में मीडिया और पुलिस पर हमला किया गया था। पूरी वारदात में कई गाड़ियां जला दी गई थीं। इसमें दो लोगों की मौत भी हुई थी। हिंसा में कई लोग घायल भी हुए थे।

Bigg Boss 14: क्या पवित्र पुनिया ने करवाई है होठों की सर्जरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें