फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगते हुए दवाई लेने पहुंचीं स्वरा, कैमिस्ट शॉप के बाहर मीडिया को देख दिए ऐसे रिएक्शन

Tue, 30 Jul 2019 01:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
स्वरा भास्कर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखने को लेकर चर्चा में रहती हैं । इसके चलते कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है । हालांकि स्वरा चुप बैठने वालों में से नहीं हैं । वो भी ट्रोलर्स को करारा जवाब देती हैं । हाल ही में स्वरा को जूहू में एक केमिस्ट की दुकान के बाहर देखा गया । 
विज्ञापन

2 of 5
swara bhasker - फोटो : social media
मुंबई के बारिश के बीच स्वरा दवाई लेने पहुंचीं । इस दौरान उन्होंने ब्लू डेनिम जैकेट के साथ ब्लैक लोअर पहना था । स्वरा को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो जिम से लौटी हैं । उनके पास एक ब्लू कलर का बैग भी था । मीडिया ने स्वरा को देखा तो उनकी तस्वीरें खींचने लगे । 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhasker - फोटो : social media
मीडिया को देखकर स्वरा हंसने लगीं । उन्होंने ऐसे एक्सप्रेशन दिए जिसे देख लग रहा है कि वो मीडिया से पूछ रही हैं कि यहां क्यों फोटो ले रहे हैं । हालांकि स्वरा ने हंसते हुए रिएक्शन दिया। बता दें कि स्वरा ने कुछ दिनों पहले देश में बढ़ रही भीड़ हिंसा को लेकर अपना बयान दिया था।
 

4 of 5
swara bhasker - फोटो : social media
स्वरा ने इस मामले में अपनी राय जाहिर करते हुए कहा है कि 'भीड़ हिंसा आज देश में एक महामारी बन गई है जो फैलती जा रही है और मुझे नहीं लगता कि हम अपने चेहरे को किसी कठोर वास्तविकता से दूर कर सकते हैं। इसका गलत मतलब निकालने का कोई मतलब नहीं है। मेरा मानना है कि यह बहुत सराहनीय है कि हमारे देश में कलाकार, फिल्म निर्माता, लेखक लगे हुए हैं और समाज में जो कुछ भी हो रहा है उससे प्रभावित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhasker - फोटो : social media
स्वरा ने कहा- 'हमें एक मजबूत कानून की जरूरत है। मैं पिछले 3-4 वर्षों से भीड़ की हिंसा, भीड़ के मुद्दे पर बात करने की कोशिश कर रही हूं और यहां तक कि मानव सुरक्षा कानून के लिए भी कहा गया है। लेकिन यह दुखद है कि चीजें सुधरने के बजाय और खराब हो गई हैं। यह बहुत जरूरी है कि जहां इस तरह की घटनाएं होती हैं वहां के जिला अधिकारी इस मामले में पूरा ध्यान रखें। मुझे विश्वास है कि जो पीएम ऐसा करने की शक्ति रखते हैं, वे इस मामले को देखेंगे। हम एक ऐसे लोकतंत्र में रहते हैं जहां हर विचारधारा का स्वागत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें