फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC में पूछा गया स्वरा भास्कर से जुड़ा सवाल, ट्वीट कर कहा- 'मैं खुशी के मारे मरी जा रही हूं'

Thu, 17 Oct 2019 12:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhasker - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को इस सीजन का तीसरा करोड़पति मिल चुका है । बिहार के रहने वाले गौतम झा ने बहुत अच्छे से गेम खेला । उन्होंने एक करोड़ रुपये जीत लिए । 7 करोड़ के प्रश्न पर उन्होंने गेम छोड़ दिया । गौतम झा से स्वरा भास्कर की फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था । 

विज्ञापन

2 of 5
swara bhasker
स्वरा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर केबीसी के एक प्रश्न का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा- "ओह माई गॉड । मैंने महान अमिताभ बच्चन को यह सवाल पढ़ते हुए सुना । उन्होंने पूरे प्रोसेस में मेरा नाम भी लिया । मैं खुशी के मारे मरी जा रही हूं ।"
 

 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar
साथ ही स्वरा ने सोनी टीवी से इस सवाल की क्लिप उपलब्ध कराने की भी गुजारिश की । स्वरा ने केबीसी शो लिखने वाले को धन्यवाद दिया और कंटेस्टेंट को बधाई दी । बाद में सोनी टीवी का वीडियो डालते हुए स्वरा भास्कर ने फिर एक ट्वीट किया ।
 

 

4 of 5
KBC - फोटो : Social Media
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'आखिरकार ये वीडियो क्लिप मैंने पा लिया है ।' शो में स्वरा भास्कर से जुड़ा ये सवाल पूछा गया था- स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के शीर्षक से कौन सा शब्द गायब है- 'अनारकली ऑफ...?जवाब: आरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC - फोटो : Sony Liv Video
बता दें कि 1 करोड़ रुपये जीतने वाले गौतम पहले यूपीएससी की तैयारी कर चुके हैं । उन्होंने अपनी पत्नी के कहने पर केबीसी में आने की ठानी थी । गौतम झा अब एक रेलवे कर्मचारी हैं । उन्होंने महज 50 लाख रुपये के सवाल पर अपनी सभी लाइफलाइन गंवा दी थीं । इसके बावजूद वो 1 करोड़ के सवाल का जवाब देने में सफल रहे । 
 

रणबीर कपूर को तौलिये में देखना चाहती है ये एक्ट्रेस, देखने लायक है आलिया भट्ट का रिएक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें