जामिया में छात्रों का प्रदर्शन, सेमेस्टर परीक्षाओं का किया बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन हुए। यह मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अदालत इसपर कल सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। लखनऊ के नदवा कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आज बंद है और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों से कैंपस खाली कराया जा रहा है।