फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने नेहरू के जेल जाने पर उठाए सवाल तो स्वरा भास्कर ने यूं किया पलटवार

Sat, 21 Sep 2019 10:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar - फोटो : Social Media
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अपने एक बयान में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर कई सवाल उठाए थे। ठाकरे ने कहा था कि उन्हें नेहरू को वीर कहने में गुरेज नहीं होता यदि वह 14 मिनट भी जेल के भीतर सावरकर की तरह रहे होते। उद्धव ठाकरे के इस बयान के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उनपर हमला बोला है। 
विज्ञापन

2 of 5
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट के जरिए उद्वव ठाकरे को जबाव दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने जीवन के लगभग 9 साल जेल में बिताए थे।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Uddhav Thackeray - फोटो : PTI
उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था
ठाकरे ने आत्मकथा ‘‘सावरकर: इकोज फ्राम अ फॉरगाटेन पास्ट’’ के विमोचन के मौके पर कहा था कि सावरकर को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। हम (महात्मा) गांधी और (पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू द्वारा किए गए काम से इनकार नहीं करते है, लेकिन देश ने दो से अधिक परिवारों को राजनीतिक परिदृश्य पर अवतरित होते हुए देखा।

4 of 5
उद्धव ठाकरे
उन्होंने आगे कहा था कि उन्हें नेहरू को वीर कहने में गुरेज नहीं होता यदि वह 14 मिनट भी जेल के भीतर सावरकर की तरह रहे होते। सावरकर 14 वर्षों तक जेल में रहे थे।’ उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी को इस किताब की एक प्रति दी जानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा था कि नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सावरकर 14 साल तक जेल में रहे और उन्होंने बहुत यातनाएं झेलीं। अगर नेहरू को 14 मिनट के लिए भी यही दर्द होता, तो मैं उन्हें वीर कहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar - फोटो : amar ujala
बता दें कि स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म 'शीर कोर्मा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें